हैती में गार्ड की हत्या कर 174 कैदी फरार

चांताल (हैती)। कैरेबियाई देश हैती के उत्तरी क्षेत्र में एक गार्ड की हत्या कर 174 कैदी अग्निशमन यंत्र चुराकर फरार हो गए। जेल प्रशासन ने उन कैदियों को पकडऩे के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू कर दी है। prisoners escaped

prisoners escaped

पुलिस ने कल जेल से सटे प्रमुख सडक़ों की नाकाबंदी करके कई लोगों को बिना पहचान के हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि जेल के 266 कैदी वर्दी नहीं पहनते हैं इसलिए उनमें से कुछ कैदी इसका फायदा उठाकर आसानी से भाग निकले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कैदी जब स्नान कर रहे थे तो उनमें 11 कैदी भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें उसी समय पकड़ लिया गया। न्याय मंत्री केमिली एडुअर्ड जूनियर ने बताया कि राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के उत्तरी तट पर अरकाई जेल से भागने के दौरान दीवार के गिरने एक कैदी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, इस घटना में एक गार्ड की मौत हो गई और तीन कैदी घायल हो गए। घटना के बाद अमेरिकी दूतावास से अपने नागरिकों को इस क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है।

# prisoners escaped

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *