आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे प्रधानमंत्री

केंद्र सरकार रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें रेलवे विभाग के 50 हजार नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं।

आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे प्रधानमंत्री

इस रोजगार मेले के अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक़ रोजगार मेले के कार्यक्रम के दौरान सरकार के कई मंत्री देश के 45 अलग-अलग जगहों पर सरकारी मेले में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है। रोजगार मेला युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने के साथ रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

https://twitter.com/wc_railway/status/1646323404235218944

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ देश भर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के की ओर से ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर्स, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *