कप्तान से प्रोड्यूसर बने महेंद्र सिंह धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर सामने आया

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है।

कप्तान से प्रोड्यूसर बने महेंद्र सिंह धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर सामने आया

देश के सबसे सफल खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के तहत बनी फिल्म लेट्स गेट मैरिड (एलजीएम) का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर रिलीज़ करते हुए धोनी ने बताया की इस मौके पर उन्हें बेहद ख़ुशी हो रही है।

धोनी ने आगे बताया कि ‘एलजीएम’ एक फैमिली एंटरटेनर है। उनका ये पलटफोर्म दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा। आगे उन्होंने कहा कि तैयार हो जाइए। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने फिल्म की स्टाकास्ट का भी खुलासा किया गया है। इस मूवी में हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू जैसे सितारे नजर आएंगे।

‘एलजीएम’ तमिल भाषा में बनी है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इसी साल जनवरी में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक फीचर फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *