प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ पहुंच गए। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से डाइरेक्ट शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे।

प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने बादल के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित किए। शोक सभा में सम्मिलित होने के बाद अरदास हुई। इसके पश्चात प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में उनके पैतृक गांव बादल ले जाया लाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी सिख ने धर्म के नियमानुसार सिर पर केसरिया पटका बांध रखा था। शोकसभा में वह करीब 10 मिनट तक रहे यहाँ दिवंगत बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु रखा गया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने उनके निधन पर 26 और 27 अप्रैल के दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *