पर्यावरणविदों ने लोगों को जागरूक करने के लिए सिगरेट के 6 लाख टुकड़ों से पहाड़ बना दिया

लिस्बन, पुर्तगाल: पर्यावरणविदों ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक हैरत भरा कारनामा कर डाला। यहाँ की जनता को एहसास दिलाने के लिए इन लोगों ने पुर्तगाल के सबसे बड़े शहर से 650,000 सिगरेट के टुकड़े इकठ्ठा करके उनका एक पहाड़ तैयार कर डाला है।

पर्यावरणविदों ने लोगों को जागरूक करने के लिए सिगरेट के 6 लाख टुकड़ों से पहाड़ बना दिया

रविवार को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 600,000 से ज्यादा सिगरेट बट्स इस तरह जमा किये गए, मानो वह कोई पहाड़ हो। ये सभी टुकड़े 40 बाल्टियों में भरे जा सकते हैं।


एंड्रियास इससे पहले दस लाख सिगरेट जमा कर चुके हैं। उनके अनुसार सिगरेट के टुकड़े समुद्र के साथ-साथ जमीन को भी प्रदूषित कर रहे हैं।


सिगरेट के इन टुकड़ों को जमा करने वाले स्वयंसेवकों के अनुसार, इन्हे इकट्ठा करने का उद्देश्य एक ऐसे मुद्दे के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है जिसे अकसर अनदेखा कर दिया जाता है। सिगरेट के टुकड़े आमतौर पर सड़ते नहीं हैं और वर्षों तक पर्यावरण में बने रहते हैं।

इस मौके पर 34 वर्षीय टीम लीडर एंड्रियास नू ने कहा कि सिगरेट के मुंह में रखे जाने वाले हिस्से में प्लास्टिक होता है और वह जहरीला होता है। इसे पर्यावरण में फेंककर हम हर जगह प्रदूषण फैला रहे हैं।

अपनी बात में आगे उन्होंने कहा कि मैंने पूरे शहर से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह सिगरेट बट्स को फैलने से रोका जाए क्योंकि यह पहला कदम है जिससे हम पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।

इससे पहले एंड्रियास दस लाख सिगरेट जमा कर चुके हैं। उनके अनुसार सिगरेट के टुकड़े समुद्र के साथ-साथ जमीन को भी प्रदूषित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *