राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए सुधा मूर्ति को नामित किया है। सुधा मूर्ति भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुधा मूर्ति के दामाद हैं।

राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उन्होंने आठ उपन्यास लिखे हैं।

सुधा मूर्ति की बेटी का नाम अक्षता मूर्ति और बेटे का रोहन मूर्ति है। अक्षता नारायण मूर्ति ब्रिटेन में रहती हैं और एक सफल फैशन डिजाइनर होने के साथ यूके के प्रधानमंत्री की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के पुत्र रोहन, मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के साथ ही एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्टार्ट अप सोरोको के संस्थापक हैं।

सुधा मूर्ति का जन्म उत्तरी कर्नाटक के शिगांव में 19 अगस्त 1950 को हुआ था। इनके पिता का नाम आर.एच कुलकर्णी और माता विमला कुलकर्णी है। शिक्षा को समर्पित सुधा ने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। खास बात ये है कि इंजीनियरिंग कॉलेज में डेढ़ सौ स्टूडेंट्स में दाखिला पाने वाली सुधा पहली महिला थीं।

कक्षा में प्रथम आने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक से सम्मानित किया। बाद में इन्होने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *