गोवा क्रांति दिवस का शुभारंभ करेंगे राष्ट्रपति कोविंद

पणजी 18 दिसम्बर : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 60वें राज्यस्तरीय गोवा क्रांति दिवस का शुभारंभ करेंगे। ये शुभारंभ यहाँ शनिवार को होगा।

सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति राजधानी पणजी में कम्पाल स्थित दयानंद बांडोकर मैदान पर आयोजित समारोह की शुरुआत करेंगे। वह आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे साथ ही शहीदों को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत परेड मैदान पर तिरंगा फहरायेंगे तथा पुलिस टुकड़ी की सलामी लेंगे। राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जहां राज्य के मंत्री तिरंगा फहरायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *