राष्ट्रपति कोविंद ने दी ओणम की बधाई

नई दिल्ली, 21 अगस्त : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ओणम पर सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने दी ओणम की बधाई

श्री कोविंद ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, “सभी देशवासियों को ओणम की बधाई! यह त्योहार नई फसल का उत्सव है। इसमें किसानों के अथक परिश्रम पर प्रकाश डाला गया है। यह प्रकृति माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।” उन्होंने आगे कहा, ” मैं सभी नागरिकों के लिए प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *