10 लाख युवाओं को टैबलेट देने की तैयारी और नि:शुल्क कोचिंग आवेदन फिर शुरू

लखनऊ : प्रदेश के करीब 10 लाख युवाओं को अभ्युदय योजना के तहत टैबलेट देने की तैयारी है।

10 लाख युवाओं को टैबलेट देने की तैयारी और नि:शुल्क कोचिंग आवेदन फिर शुरू

इस विषय में लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि टैबलेट वितरण के लिए पात्रता नियम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे।

एनडीए, सीडीएस, जेईई, नीट, सिविल सेवा साक्षात कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएंगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षा की तैयारी वाली नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं।

  • 5 से 6 मार्च को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
  • 5 लाख युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें करीब 50,000 साक्षात कक्षाएं दे रहे हैं।
  • आवेदन 28 फरवरी तक किया जा सकता है।

मंडलायुक्त रंजन कुमार के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए नि:शुल्क कोचिंग के बाद अब सरकार छात्रों को जल्द ही टैबलेट का तोहफा देने जा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के माध्यम से करीब 5 लाख युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें करीब 50,000 साक्षात कक्षाएं दे रहे हैं।

नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं। आवेदन 28 फरवरी तक किया जा सकता है। मंडला आयुक्त ने बताया कि साक्षात कक्षाओं के लिए आवेदन 28 फरवरी को रात 8:00 बजे तक किया जा सकता है। 5 से 6 मार्च को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात कक्षा में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि एनडीए, सीडीएस की कोचिंग के लिए छात्रों की परीक्षा 5 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक, जेईई की कोचिंग के लिए 5 मार्च से 2:00 से 3:00 तक, नीट के लिए 5 मार्च 4:00 से 5:00 बजे तक व सिविल सेवा 6 मार्च 2:00 से 3:00 बजे तक साक्षात कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *