जिला कलेक्टर ने एक बदमाश को किया जिलाबदर

बुरहानपुर, 26 फरवरी : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में जिला कलेक्टर ने एक आदतन बदमाश को जिलाबदर कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने जिले में शांतिपूर्ण वातावरण और कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिले के राममंदिर चिंचाला लालबाग निवासी सलमान तडवी (25) को कल तत्काल प्रभाव से एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है।

जारी निर्देश के अनुसार जिलाबदर अवधि में वह बुरहानपुर जिला और उससे लगे सीमावर्ती जिलो खण्डवा, खरगोन, हरदा, बडवानी जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *