स्वतंत्रता दिवस पर प्रतीक गांधी ला रहे ‘सारे जहां से अच्छा’

प्रतीक गांधी इस बार जो नई वेब सिरीज लेकर आ रहे हैं वह देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर है। उनकी ये नई सिरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ एक स्पाई-थ्रिलर है। सिरीज में परमाणु खतरे को नाकाम करने के मिशन को दिखाया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रतीक गांधी ला रहे ‘सारे जहां से अच्छा’

सिरीज की रिलीज डेट का अनाउंस कर दिया गया है। इस वीडियो में प्रतीक गांधी को एक जासूस के किरदार में देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में प्रतीक कह रहे हैं – ‘एक स्पाई के लिए एक छोटी जानकारी भी बहुत जरूरी होती है।’ यहाँ बड़े ही खुफिया अंदाज में प्रतीक को कुछ जानकारी सुनते और उसे डिकोड करते देखा जा सकता है।

इसके बाद प्रतीक एक जासूस के लिए क्या-क्या जरूरी होता है और वो किन-किन बातों का ख्याल रखता है, उसके बारे में बताते हैं। वीडियो के अंत में एक कोड को डिकोड करते हुए सीरीज की रिलीज डेट सामने आती है, यह बताती है कि ‘सारे जहां से अच्छा’ 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सिरीज़ में जासूसी, बलिदान और देश के प्रति कर्तव्य की कहानी को बयान किया गया है। सिरीज में प्रतीक गांधी एक इंटेलिजेंस ऑफिसर विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं।

सिरीज में प्रतीक के अलावा रजत कपूर, अनूप सोनी, सनी हिंदुजा, सुहैल नय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम को भी देखा जा सकता है। ‘सारे जहां से अच्छा’ का निर्देशन सुमित पुरोहित ने किया है।

गौरतलब है कि हंसल मेहता के शो ‘स्कैम’ से अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी ने अभिनय की दुनिया में अपना ऐसा सिक्का जमाया है कि दर्शक न सिर्फ उनके दीवाने हैं बल्कि उनकी अगली प्रस्तुति का बड़ी ही बेचैनी से इंतज़ार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *