बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन प्रभास की ‘द राजा साब’ ने शानदार ओपनिंग की है। हालाँकि फिल्म अभी प्रभास की टॉप 5 ओपनर में एंट्री नहीं कर सकी मगर इसका पहले दिन कलेक्शन इसकी लम्बी पारी खेलने के रुझान दे रह है।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का साइन दर्शको को काफी दिनों से इन्तिज़ार था। इस शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मारुति द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने को क्रिटिक्स से ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले थे। इसके बावजूद फिल्म को देखने के लिए पहले दिन ही बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे।
बात करें एडवांस बुकिंग की तो यहाँ भी अच्छे प्रमोशन की बदौलत, ‘द राजा साहब’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। हालांकि यह प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक नहीं बन पाई।
‘द राजा साब’ का पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इसके प्री-रिलीज का कलेक्शन 9.15 करोड़ है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 63.3 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें फिल्म ने तेलुगु में 56.55 करोड़, हिंदी में 6.15 करोड़, तमिल में 0.4 करोड़, कन्नड़ में 0.1 करोड़ और मलयालम में 0.1 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसके बावजूद द राजा साब ने आते ही साल 2025 की दो सबसे बड़ी फिल्मों धुरंधर और छावा के ओपनिंग डे को पछाड़ दिया है। बताते चलें कि धुरंधर ने 28 करोड़ से ओपनिंग की थी वहीं छावा का ओपनिंग डे कलेक्शन 31 करोड़ रुपये था।
हालांकि ‘द राजा साब’ प्रभास की टॉप 5 ओपनर में जगह नहीं बना पाई। प्रभास की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप ओपनिंग फिल्मों का जायज़ा लें तो-
बाहुबली 2 – 121 करोड़
कल्कि 2898 एडी – 95.3 करोड़
सैलरी – 90.7 करोड़
प्राइस – 89 करोड़
आदिपुरुष – 86.75 करोड़
द राजा साब- 63.3 करोड़
