नवाबी गलियों में आलू ही आलू, कम कीमत मिलने पर किसानों का आक्रोश

लखनऊ: आलू की कम कीमत मिलने पर किसानों का आक्रोश शुक्रवार रात देखने को मिला। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसानों ने कई कुंतल आलू मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा के सामने सड़कों पर फेंके। शुक्रवार (5 जनवरी) की रात को किसानों का गुस्सा सड़कों पर उतरा। उन्होंने कम कीमत मिलने के विरोध में आलू फेंकना शुरू कर दिया।

जब किसान मुख्यमंत्री आवास और बाकी जगह आलुओं की नदी बहा रहे थे तब पुलिस और LIU आराम से सो रहे थे।
– किसानों ने राजभवन के सामने भी आलू फेंका है।

 

– आलू की कम कीमत मिलने यूपी के आलू किसानों में नाराजगी है। इसलिए विरोध स्वरूप किसानों ने राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बोरे के बोरे आलू सड़कों पर फेंक दिए है।
– किसानों की मांग है कि उन्हें 10 रूपए प्रति किलो मिलना चाहिए, मगर उनको मंडियों में 4 रुपये किलो का भाव मिल रहा है।

– किसानों की मांग है कि सरकार आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए।
– राज भवन, मुख्यमंत्री आवास के पास आलू फेंके जाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप है।
– अधिकारियों ने आलू हटवाने का काम शुरू करवा दिया है। हालांकि बहुत सारा आलू वाहनों के टायरों से दबकर खराब हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *