श्रीनगर में लगे पोस्टर, लड़कियों को जलाने की धमकी, स्कूटी मत चलाना

 

श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदी के कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से ही घाटी के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच रविवार को अचानक श्रीनगर के सिटी सेंटर पर लगाए गए एक पोस्टर ने माहौल के तनाव में और भी इजाफा कर दिया है। किसी संगबाज नाम के असोसिएशन की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में लड़कियों को धमकी दी गई है। लिखा गया है कि लड़कियों से रिक्वेस्ट की जाती है कि स्कूटी न चलाएं। अगर कोई लड़की ऐसा करते दिखेगी तो उसे स्कूटी समेत जला दिया जाएगा।

poster kashmirकथित तौर पर पत्थरबाजों का संगठन बताए जा रहे इस संगबाज असोसिएशन के पोस्टर में कुल 6 बातें लिखी गईं हैं। पोस्टर की शुरुआत कश्मीर घाटी के सभी भाइयों-बहनों को संबोधन के साथ होती है। इसकी अगली लाइन में ‘फ्रीडम मूवमेंट ऑफ कश्मीर वैली’ लिखा है। आगे लिखा है कि यह कश्मीर हमारा है, इसका फैसला हम करेंगे।

पोस्टर में सभी दुकानदारों, वेंडरों और घाटी में काम करने वाले सभी व्यापारी समुदाय से अपील की गई है कि ‘लड़ाई’ में सहयोग करें और ‘लड़ाई’ खत्म होने तक अपनी दुकानें बंद रखें। पोस्टर में सभी मस्जिद प्रबंध समितियों से अपील की गई है कि वह नारेबाजी करें।
समूह ने आखिरी बार चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें बंद किया जाना चाहिए या वे नतीजे का सामना करेंगे। उन्होंने प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स को सहयोग करने के लिए कहा है। पोस्टर के अंत में लिखा है कि ‘ये जंग तबतक जारी है, जबतक हम आजादी न लेंगे।’ स्थानीय पुलिस का कहना है कि वह इस पोस्टर की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *