इस महीने पेट्रोल-डीजल के दामों में तीसरी बार कटौती

 

लखनऊ। जुलाई महीने में तीन बार पेट्रोल औऱ डीजल के दामों में गिरावट हुई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से कटौती की गई है। वैश्विक तेल बाजार में नरमी और डॉलर रुपया विनिमय दर में नए संतुलनों के बीच पेट्रोल के दाम में 1.42 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

Petrol-pumps

देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल के दाम 61.09 रुपये लीटर होगा। अभी यह 62.51 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह डीजल 52.27 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा, जो फिलहाल 54.28 रुपये लीटर है। वहीं घटी हुई कीमतें रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रुपये लीटर की कटौती की गयी थी। उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रुपये लीटर की कमी की गयी थी। जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर तथा डीजल 7.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *