पोप लियो ने दुनिया भर में युद्ध खत्म करने की अपील की

क्रिसमस के मौके़ पर पोप लियो ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में अपना पहला पहले सन्देश दिया। पोप ने क्रिसमस पर वेटिकन सिटी में मौजूद श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले पारंपरिक संबोधन में दुनिया भर में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान किया।

पोप लियो ने दुनिया भर में युद्ध खत्म करने की अपील की

इस अवसर पर उन्होंने यूक्रेन और रूस से युद्ध ख़त्म करने के लिए सीधे बातचीत करने की अपील की है। यूक्रेन का ज़िक्र करते हुए पोप लियो ने कहा, “हथियारों की आवाज़ थम जाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन और प्रतिबद्धता के साथ जुड़े पक्ष ईमानदार, सीधे और सम्मानजनक संवाद के लिए साहस जुटाएं।”


क्रिसमस के मौके पर वेटिकन सिटी में एक खास सर्विस रखी गई। इस अवसर पर अपने भाषण में, पोप लियो ने दुनिया भर में युद्ध खत्म करने की अपील की।


वेटिकन सिटी में आयोजित इस खास सर्विस के दौरान पोप ने सेंट पीटर स्क्वॉयर के सामने स्थित लॉजिया से लगभग 26,000 अनुयायियों को संबोधित किया। ‘‘उर्बी एट ऑर्बी’’ (लैटिन भाषा में ‘‘शहर और दुनिया के लिए’’) का यह आशीर्वाद संबोधन दुनिया की विपत्तियों का सारांश पेश करता है। पोप ने कहा, ‘‘अगर लोग सचमुच दूसरों के दुख में शामिल हों और कमजोर एवं शोषित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हों, तो दुनिया बदल जाएगी।’

अपने सन्देश में पोप लियो ने गाजा के पीड़ित फिलिस्तीनियों का खास तौर पर ज़िक्र किया और फिलिस्तीन, लेबनान, सीरिया, इज़राइल और यूक्रेन में शांति, न्याय और स्थिरता के लिए प्रार्थना की। बताते चलें कि पोप की यह अपील ऐसे समय में आई है, जब अमरीका की अगुवाई में युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत का सिलसिला जारी है। पोप ने ‘‘युद्ध झेल रही निहत्थी आबादी’’ और ‘‘हथियार उठाने के लिए मजबूर युवाओं’’ की नाजुक स्थिति का जिक्र किया।

इस मौके पर दुनिया भर में क्रिसमस सेलिब्रेशन मनाए जाने की ख़बरें मिलीं। सीरिया में चर्चों में खास सर्विस हुईं। दमिश्क में क्रिसमस पर चर्च स्काउट्स ने परेड की।इराक में भी चर्चों में क्रिसमस सेलिब्रेशन पूरे धार्मिक जोश के साथ मनाया गया। स्पेस स्टेशन में एस्ट्रोनॉट्स ने क्रिसमस ट्री सजाकर क्रिसमस की बधाई दी। न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग चमकीले रंगों से जगमगा उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *