विश्व कुश्ती चैंपियनशिपः पूजा ढांडा ने जीता कांस्य पदक, रितु फोगाट चूकीं

बुडापेस्ट (हंगरी): भारत की महिला पहलवान पूजा ढांडा ने यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 57 किग्रा वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम किया जबकि रितु फोगाट पदक जीतने से चूक गईं।

पूजा ने कांस्य के लिए हुए एक कड़े मुकाबल में नार्वे की ग्रेस जैकब को 10-7 से हराया जबकि 50 किग्रा वर्ग में रितु को यूक्रेन की ओकसाना लिवच ने 10-5 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

पूजा ने रेपचेज मुकाबले में अजरबेजान की एलोना कास्निक को 8-3 से पराजित कर कांस्य पदक के मुकाबले में प्रवेश किया था। दूसरी ओर, रेपचेज में रितु ने रोमानिया की एमिलीया एलीना को मात देकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई थी। रितु को क्वार्टर फाइनल में जापान की युई सुसाकी ने 11-0 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *