कासगंज में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा

कासगंज। उत्तर प्रदेश की कासगंज पुलिस सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक और भडक़ाऊ संदेश आदि अपलोड करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के मुताबिक कि सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाने वाला गुजगुंडवारा निवासी राम सिंह और ग्रुप मेम्बर अजय गुप्ता के खिलाफ 2 वर्गों के बीच में नफरत फैलाने का मुकदमा गंजडुंडवारा थाने में दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि अजय गुप्ता फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक, व्हाट््सअप ग्रुप, ट््िवटर, इंस्टाग्राम, बल्क मैसेज सर्विसेज सहित पूरी सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

 

गौरतलब है कि कासगंज में गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान 2 पक्षों में हुई हिंसा के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक युवक की हत्या किए जाने की अफवाह फैला दी जबकि वह युवक जिंदा था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अफवाह फैलाने की वजह से कासगंज में कई दिन तक इंटरनेट सेवा को बंद करना पड़ा था। एजेंसी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *