सूर्य ग्रहण के ऐतिहासिक दृश्य के गवाह बने लोग

अमरीका के डलास, टेक्सास में जनता और स्कूली बच्चों ने ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण का नज़ारा देखा।

सूर्य ग्रहण के ऐतिहासिक दृश्य के गवाह बने लोग

ग्रहण के समय को यादगार बनाने के लिए द डेल्स के कॉटनबॉल स्टेडियम में स्थानीय संगठनों के सहयोग से अच्छी व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर अंतरिक्ष, तारों और ग्रहों से संबंधित गीत-संगीत से स्कूली बच्चों और आम जनता का मनोरंजन का भी इंतिज़ाम किया गया था, वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से स्टॉल भी लगाये गये थे।

कनाडा में इस सूर्य ग्रहण देखने के लिए भारी संख्या में लोग नियाग्रा फॉल्स के आसपास जमा हुए। नियाग्रा फॉल्स के पार्क अधिकारियों के मुताबिक़ यहां बड़ी संख्या में पर्यटक सूर्य ग्रहण देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रहण के समय यहां का तापमान क़रीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा और स्थल पर मौजूद लोग यहां कंबल और जैकेट के साथ इस अद्भुद नज़ारे की प्रतीकः करते दिखे।

अमरीका में डलास, इंडियानापोलिस, क्लीवलैंड और बफेलो में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। यहाँ पहुँचने वाले स्कूली छात्रों के लिए सूर्य ग्रहण देखना एक ऐतिहासिक दृश्य रहा जो उन्हें जीवन भर याद रहेगा। इस दौरान इन बच्चों ने मौसम पर भी अपने विचार व्यक्त किये।

ग्रहण लगने पर जैसे ही चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरना शुरू हुआ, पृथ्वी पर रोशनी का आना धीरे-धीरे बंद हो गया और जल्द ही पूरा वातावरण अंधेरे में डूब गया।

गौरतलब है कि इस सूर्य ग्रहण को यूरोप, अमरीका, कनाडा, मैक्सिको के पश्चिमी हिस्सों में लोगों ने सीधे देखा, जिससे दुनिया के कुछ हिस्सों में पूरी तरह से अंधेरा छा गया।

ख़बरों के मुताबिक़ इस दुर्लभ भौगोलिक घटना को करीब 31 लाख लोगों द्वारा देखा गया। सूर्य ग्रहण को लाइव देखने आए लोगों के लिए यह ऐतिहासिक लम्हे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *