जनता ने चार राज्यों में भाजपा और पंजाब में आप को चुना

नई दिल्ली: देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। रुझानों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी देखने को मिली। उत्तराखंड में भी बीजेपी सरकार बना रही है। मणिपुर और गोवा विधानसभा भी लगभग स्पष्ट हैं। यूपी में जहां 7 चरणों में चुनाव हुए थे वहीं, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुए थे।

जनता ने चार राज्यों में भाजपा और पंजाब में आप को चुना

https://twitter.com/AHindinews/status/1501825307632103424

उत्तर प्रदेश में भाजपा 269 पर आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त जबकि बसपा ने कांग्रेस को किया पीछे

रुझानों में योगी को दोबारा बहुमत, भाजपा को 50 सीटों का नुकसान और इसका फायदा अखिलेश को मिला।

उन्नाव की सभी सीटों पर बीजेपी आगे।

पंजाब में छाई आप, कांग्रेस का हुआ सफाया, अकाली भी रहे हुए किनारे।

गोवा में भाजपा सरकार बनना तय। निर्दलीय और एमजेपी विधायकों को लिया जायेगा साथ।

मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर और कांग्रेस परास्त। विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं जुटा सकी।

उत्तराखंड रुझानों में बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है। उत्तराखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दावत किया है कि कांग्रेस सरकार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *