ई पोर्टल सुविधा से रिटायरमेंट के तीन दिन के भीतर खाते में आएगी पेंशन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली मई से पेंशन सेवा शुरू करने जा रहे हैं। अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पैसे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा बल्कि रिटायरमेंट के तीन दिन के भीतर उनका पैसा खाते में ट्रांसफर हो जायेगा। इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली मई से ई पेंशन पोर्टल की शुरुआत कर रहे हैं।

ई पोर्टल सुविधा से रिटायरमेंट के तीन दिन के भीतर खाते में आएगी पेंशन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सचिवालय के लोकभवन में वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा इस कार्यक्रम में सभी जिलाधिकारियों तथा मंडल आयुक्तों को उनके जिले में सेवानिवृत्त होने वाले कम से कम 100 कर्मचारियों के साथ उपस्थिती का आदेश दिया गया है।

प्रदेश सरकार का इस विषय में कहना है कि ई पेंशन सेवा प्रारम्भ होने के साथ रिटायर कर्मचारियों को पेंशन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *