खतरनाक न‌िकला बाबा रामदेव का आटा नूडल

लखनऊ। पतंजलि का आटा नूडल्स खाद्य सुरक्षा मानक के हिसाब से घटिया पाया गया है। नूडल्स में टेस्ट मेकर की मात्रा अधिक मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूने की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। patanjali noodle.

अभिहीत अधिकारी के मुताबिक कंपनी व विक्रेता को नोटिस जारी कर इस बैच के नूडल्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

patanjali noodle standerd

खाद्य सुरक्षा अधिकारी करुणा शंकर कामले ने 25 जुलाई को शहर के विजयलक्ष्मी नगर में पतंजलि स्टोर से आटा नूडल्स का नमूना भरा था। राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में यह नमूना अधोमानक साबित हुआ है।

आटा नूडल्स में टेस्ट मेकर की मात्रा एक प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसमें यह मात्रा 2।9 प्रतिशत मिली है। अधिक टेस्ट मेकर मिलाने से व्यक्ति इसका आदी हो सकता है।

वीके सहाय ने बताया कि पतंजलि कंपनी व विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। कंपनी चाहे तो एक माह में सेंट्रल लैब से नमूना जांच कराने के लिए आवेदन कर सकती है। सेंट्रल लैब से जांच के लिए चुनौती न करने पर एक माह बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। patanjali noodle

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *