अब जनता भी कर सकेगी पद्म सम्मानों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 

नई दिल्ली। अब कोई भी भारतीय नागरिक प्रतिष्ठित पद्म सम्मानों के लिए किसी भी व्यक्ति को नॉमिनेट कर सकता है। सरकार ने पद्म पुरस्कारों की नॉमिनेशन प्रोसेस को और अधिक पारदर्शी और इसमें लॉबिंग खत्म करने के लिए इसे आम लोगों के लिए खोल दिया है। ये नॉमिनेशन ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं। padma awards

padma awards public

नॉमिनेशन  15 सितंबर तक
-नॉमिनेशन सेंट्रल होम मिनिस्ट्री द्वारा पद्म सम्मान के लिए बनाई गई वेबसाइट पर किया जा सकता है।
-इसके लिए नॉमिनेट करने वाले व्यक्ति को प्रामाणिकता और जवाबदेही के लिए अपने आधार कार्ड का विवरण देना होगा।
-नॉमिनेशन प्रोसेस आम लोगों के लिए खोल दिए जाने से ऐसे लोगों की पहचान करने में भी मदद मिले जिनके योगदान की बहुत चर्चा नहीं होती है
-सरकार को अब तक 1,700 से जयादा नॉमिनेशन मिल चुके हैं।
-नॉमिनेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर है।

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *