चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच छह साल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन सर्विस एक बार फिर से शुरू हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग से प्योंगयांग के लिए पहली ट्रेन गुरुवार को रवाना हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ट्रिप के टिकट ज़्यादातर बिज़नेस वीज़ा वाले पैसेंजर्स ने खरीदे, जिनमें बिज़नेसमैन, सरकारी अधिकारी और पत्रकार शामिल हैं। वहीँ चाइना रेलवेज़ ने भी जानकारी दी है कि अगली ट्रेन के लिए टिकट अब उपलब्ध हैं, जो 18 मार्च को चलेगी।
चाइना रेलवेज़ का कहना है कि डांडोंग और प्योंगयांग के बीच ट्रेन रोज़ चलेगी, जबकि बीजिंग और प्योंगयांग के बीच ट्रेनें हफ़्ते में चार दिन, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेंगी।
चाइना रेलवेज़ का आगे कहना है कि चीन में डांडोंग बॉर्डर क्रॉसिंग और नॉर्थ कोरिया के शहर सिनुइजू पर पैसेंजर्स के डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग पूरी की जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में COVID-19 महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच पैसेंजर ट्रेन सर्विस रोक दी गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस रेलवे लाइन को नॉर्थ कोरिया और उसके खास साथी चीन के बीच यात्रा और व्यापार का एक अहम ज़रिया माना जाता है।










