अभिनेत्री पेरिस हिल्टन हैं ट्रंप की दीवानी

लॉस एंजेलिस। एक ओर जहां अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से लेागों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है, वहीं ट्रंप के पक्ष में वोट देने वालों में कई ऐसे बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जो चौंकाते हैं। बेशक, हॉलीवुड में ज्यादातर लोग ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने से नाखुश हैं, लेकिन एक ऐसा नाम सामने आया, जिसने खुलासा किया है, उसने ट्रंप को वोट दिया है। paris hilton

ये नाम जानी-मानी अभिनेत्री, सिंगर, बिजनेस वुमेन व सोशलाइट पेरिस हिल्टन का। पेरिस हिल्टन का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की जीत में उन्होंने भी योगदान दिया है। अपने परफ्यूम ‘गोल्ड रश’ का प्रचार करने के सिलसिले में गुरुवार को एक ऑस्ट्रेलियाई टीवी को दिए साक्षात्कार के दौरान पेरिस ने इस बात को स्वीकार किया।

paris hilton trump

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने ट्रंप को अपना मत दिया था, तो पेरिस ने थोड़ी घबराहट भरी हंसी के साथ इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं उन्हें बचपन से जानती हूं। इसलिए, हां, मैंने वोट दिया।” पिछले हफ्ते टीएमजेड के संवाददाता द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह किसे अपना मत दे रही हैं, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। इस साल 2003 के एक साक्षात्कार के वीडियो को दिखाया गया था, जिसमें ट्रंप ने कहा कि पेरिस जब 12 साल की थीं, तब से वह उन्हें जानते हैं। ट्रंप ने पेरिस को खूबसूरत भी बताया था।

www.naqeebnews.com

# paris hilton

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *