India vs England : अश्विन ने झटके पांच विकेट, भारत को पहली पारी में 200 रन की बढ़त

विशाखापत्तनम। विजाग में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के (8) रन बना लिए हैं। मुरली विजय (3) और लोकेश राहुल (1) रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 200 रनों की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा (70) रनों की पारी खेली। स्टोक्स और बेयरस्टॉ के बीच छठे विकेट के लिए 110 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। India vs England

India vs England ashwin

अश्विन ने झटके पांच विकेट

टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा और जयंत यादव ने एक-एक विकेट मिला। अश्विन ने 22वीं बार पारी में पांच या अधिक विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड टीम को पहला झटका टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया। शमी ने इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टक कुक को (2) के स्कोर पवेलियन भेजा। जबकि पहला टेस्ट मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज हसीब हमीद को जयंत यादव के वाइड थ्रो पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शानदार तरीके से रनआउट किया। हमीद ने (13) रन की पारी खेली।

रूट का साथ देने आए बेन डकेट ज्यादा देर नहीं टिक सके सिर्फ (5) रन के निजी स्कोर पर आर अश्विन की फिरकी में फंस कर बोल्ड हो गए। इसके कुछ देर बाद अश्विन ने जो रूट को उमेश यादव के हाथों कैच करा दिया। रूट ने (53) रनों की बेहतरीन पारी खेली। 80 रन पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट खो दिया। जयंत यादव ने मोईन अली को एक रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन दो, मोहम्मद शमी और जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया।

www.naqeebnews.com

# India vs England

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *