परिणीति और राघव इसी महीने कर सकते हैं सगाई

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अब तक अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बात की चर्चा और तेज हो गई है। फिलहाल खबर आ रही है कि परिणीति और राघव इस महीने की 10 तारीख को सगाई कर सकते हैं।

परिणीति और राघव इसी महीने कर सकते हैं सगाई

खबर है कि दोनों की सगाई की तारीख सामने आ गई है। वैसे कुछ दिनों पहले परिणीति संग कोड नेम तिरंगा में नजर आए अभिनेता हार्डी संधू नेउन्हें बधाई दी है।

राघव और परिणीति अभी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों के परिवारों ने भी किसी बात का खुलासा नहीं किया है। उनकी सगाई और शादी की पर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। जब भी परिणीति से सगाई या शादी की खबरों को लेकर सवाल किया जाता है तो वह शर्म से ब्लश करने लगती हैं।

पिछले दिनों यह भी खबर भी सामने आई थी कि जब प्रियंका चोपड़ा भारत में होंगी तब उनकी उपस्थिति में परिणीति की सगाई हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में एक इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *