परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई दिनों से चल रहे विवाद को सम्पत कर दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह ‘हेरा फेरी 3’ में फिर से बाबू भैया के किरदार में नजर आएंगे।

‘द हिमांशु मेहता शो’ के ताज़ा एपिसोड परेश रावल ने विवाद को ठंडा करने वाली खबर देते हुए कंफर्म किया है कि वह ‘हेरा फेरी 3’ में फिर से बाबू भैया के किरदार में नजर आएंगे। इस बयान के साथ ही अक्षय कुमार समेत पूरी टीम के साथ हुए सारे विवाद अब खत्म हो चुके हैं।
इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा- “तो मेरा यही है कि भाईया सब आये साथ में, सब मेहनत करें, बस और कुछ नहीं। रिज़ॉल्वड। हुआ कुछ नहीं है! इट इज़ आल रिज़ॉल्वड।” आगे उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई चीज़ ऑडियंस को इतनी ज्यादा पसंद आती है, तो कलाकारों पर एक खास जिम्मेदारी आ जाती है कि वो इसे हल्के में न लें और पूरी मेहनत से काम करें।
इस बयान के बाद फैंस उत्साह भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल अब फिल्म की ओरिजिनल तिकड़ी राजू, श्याम और बाबू भैया यानी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर साथ नज़र आने वाले हैं।
बताते चलें कि हेरा फेरी 3 को लेकर लम्बे समय से विवाद सामने आ रहे थे, खासकर कास्ट और स्क्रिप्ट को लेकर। मगर अब बाबू भैया उर्फ़ परेश रावल ने इस पर विराम लगा दिया है। फिल्म की शूटिंग अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दर्शकों को भी उम्मीद है कि सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए फिल्ममेकर्स भी इस बार कुछ नया और दमदार लाने की कोशिश करेंगे जो पिछली पेशकश से ज़बरदस्त होनी चाहिए।
इस श्रंखला की पहली फिल्म फिल्म हेरा फेरी साल 2000 में रिलीज़ हुई जबकि इसकी अगली कड़ी फिर हेरा फेरी साल 2006 में आई। यह फ़िल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता के साथ साल की 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई ।
