पंचायत सीजन 4 का इंतज़ार ख़त्म हुआ और इसे ओटीटी पर आज रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज 24 जून को रात 12 बजे प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इसमें 8 एपिसोड हैं।

साल 2025 की मच अवेटेड सीरीज में से एक पंचायत का सीजन 4 फाइनली अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। ये सिरीज़ अपने तीन सीजन से दर्शकों की दिल जीतती आ रही है और इस सीजन 4 से भी यही उम्मीद है।
पंचायत 4 को की रिलीज़ के एक्साइटमेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेकर्स ने इसकी जल्द स्ट्रीमिंग के लिए दर्शकों से वोटिंग कराई थी।
मेकर्स ने वादा पूरा किया और इसे 23 जून की आधी रात को प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया। पंचायत 4 को ऑनलाइन देखने के लिए प्राइम वीडियो पर दस्तक दीजिए और इस वेब सिरीज़ का लुत्फ़ लीजिए।
पंचायत के चौथे सीजन की कहानी भी ज़बरदस्त है। फुलेरा गांव में इस बार चुनावी जंग का माहौल है। ये जंग क्रांति देवी और मंजू देवी है। इन सबके बीच रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी जारी है। साथ ही कई नए ट्विस्ट पंचायत 4 को और भी मज़ेरदार बना रहे हैं।
पंचायत सीजन 4 में जितेंद्र कुमार ने ग्राम सचिव अभिषेक त्रिपाठी के किरदार अदा किया है। इस वेब सिरीज़ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है जबकि इसे लिखा चंदन कुमारने है। अन्य किरदार भी पिछली सिरीज़ के ही हैं जिनमें संविका सहित नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक और चंदन रॉय को देखा जा सकता है।













