शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पर जाएगा ड्रैगन कैप्सूल

करीब चार दशक के बाद कोई भारतीय, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का हिस्सा बनने जा रहा है।

शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पर जाएगा ड्रैगन कैप्सूल

1984 के बाद से अब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला व्यावसायिक अंतरिक्ष मिशन के जरिए आईएसएस का हिस्सा बनेंगे।

नासा ने मंगलवार को यह जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन आज लॉन्च होगा।हालांकि, इस मिशन की लॉन्चिंग पहले कई बार टल चुकी है।

नासा का कहना है कि इस मिशन का नेतृत्व पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक पेगी व्हिटसन करेंगी।

इस मिशन में इसरो के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट की भूमिका निभाएंगे। दो मिशन विशेषज्ञों में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उज्नान्सकी (पोलैंड) और हंगरी के टिबोर कापु शामिल हैं।

आज के लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और भारत सहित पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक क्षण पर अपनी निगार जमाए है।

इस मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा कर रहे हैं, इसलिए भारत के लिए एक्सिओम-4 मिशन बेहद महत्वपूर्ण है।

इस मिशन का महत्व इस कारण से कि 1984 के बाद पहली बार कोई भारतीय व्यावसायिक अंतरिक्ष मिशन के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का हिस्सा बनेंगे।

बताते चलें कि एक्सिओम मिशन 4 को 19 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाना था, जिसे स्थगित कर 22 जून कर दिया गया था।

इस दौरान 22 जून को भी यह मिशन स्थगित करना पड़ा और इस यात्रा में टेक्नीकल समस्या के चलते मिशन को 5वीं बार टाला गया है। आखिरकार अब यह नई तारीख के साथ अपनी यात्रा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *