मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन 2024 से बाहर हुई पनामा की कंटेस्टेंट

मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही पनामा की कंटेस्टेंट इटली मोरा ने सोचा भी नहीं होगा की उन्हें रेस से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। इटली मोरा को इस प्रतियोगिता से बाहर निकाल दिया गया है।

मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन 2024 से बाहर हुई पनामा की कंटेस्टेंट

मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रैंड फिनाले 17 नवंबरु को होने वाला है मगर इससे पहले पनामा की कंटेस्टेंट का प्रतियोगिता से बाहर किया जाना सभी हैरान कर गया। उन पर आरोप है कि नियम का उलंघन करते हुए वह अपने बॉयफ्रेंड से मिली थी।

दरअसल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता, सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में से एक है इसलिए इसके नियम-कायदे भी काफी कड़े हैं।

जानकारी के अनुसार, पनामा का प्रतिनिधित्व करने पहुंची कंटेस्टेंट इटली मोरा ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के शेड्यूल से बिना अनुमति अपने बॉयफ्रेंड से मुलाकात की। इस कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

पनामा से मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में शामिल होने वाली इटली मोरा का प्रतियोगिता का सफर बिलकुल ठीक-ठाक चल रहा था। ग्रैंड फिनाले 17 नवंबर को होना है मगर उससे पहले ही इटली को बाहर निकाल दिया गया जिसके पीछे कारण उनका बॉयफ्रेंड से मिलना बताया गया।

जानकारी के मुताबिक, इटली मोरा बिना किसी अनुमति के अपने बॉयफ्रेंड से मिलने होटल गई और मेक्सिको में अपने बॉयफ्रेंड जुआन अबादिया के साथ अलग होटल के कमरे में रुकीं।

इस आरोप से इंकार करते हुए इटली का कहना है कि प्रतियोगिता के एक डायरेक्टर से उनकी किसी बात को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।

अभी किसी को नहीं पता कि हक़ीक़त क्या है मगर फाइनल से कुछ दिन पहले इस तरह किसी कंटेस्टेंट का बाहर हो जाना सभी को अजीब और चौंकाने वाला लग रहा है।

सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है। जहाँ कुछ लोग इटली के समर्थन में तो कुछ नियम कायदे का हवाला दे रहे हैं।

बताते चलें कि रिया सिंघा ग्लोबल मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रैंड फिनाले 17 नवंबर को मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *