श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों पैलेट गन की गोली की शिकार हुई 18 माह की बच्ची हिबा निसार अपनी एक आंख की रोशनी खो सकती है। इस बात की जानकारी डॉक्टर ने दी है।

दरअसल, एसएमएचएस अस्पाल के चिकित्सकों ने बताया कि हिबा की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी थी और उसकी सर्जरी की गयी थी। हिबा का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया, ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उसकी आंखों की पूरी रोशनी लौट आयेगी।’
उनका कहना है कि इस उपचार की प्रक्रिया काफी लंबी है और हिबा के माता पिता को बहुत एहतियात बरतने पड़ेंगे जिससे उसे किसी प्रकार की जटिलता नहीं हो। चिकित्सकों का ये भी कहना है कि उसे कई सर्जरी से गुजरना होगा। हिबा को एक बार फिर से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्लिम परिवार में शादीे करने के इच्छुक है तो अभी फोटो देखकर अपना जीवन साथी चुने (फ्री)- क्लिक करें
वहीं दूसरी और गवर्नर सत्य पाल मलिक ने खुफिया एजेंसियों जांच का आदेश दिया है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची अपने ही घर में पेलेट का शिकार कैसे हो गई। उन्होंने घटना के लिए ज़िम्मेदार पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शोपियां की रहने वाली हिबा की मां मरसला जान कहती हैं कि जब सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, उस समय उनकी बच्ची घर के अंदर खेल रही थी।
जान कहतीं हैं, ‘मुठभेड़ स्थल यूं तो हमारे घर से काफी दूर है लेकिन यह झड़प हमारे घर के नजदीक हुई। पहले तो हमारे इर्द-गिर्द आंसू गैस का धुंआ फैल गया जिससे हिबा को खांसी आने लगी, इसके बाद एक तेज आवाज आई। हिबा की आंख में पैलेट गन की गोली लग गयी। यह गोली हमारे घर की दिशा में चलायी गयी थी।’













