पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़, आंकड़ा 200 करोड़ के करीब

 भारी विवादों के बीच से गुजरी पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही है। शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए ऑडियंस की काफी भीड़ जुट रही है। भले ही चार राज्यो में यह रिलीज नहीं हुई हो फिर भी इस मूवी ने कमाई की कोई कसर नहीं छोड़ी। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत जबरदस्त पकड़ बना रही है।

जिस दिन रिलीज हुई उस दिन पुलिस सुरक्षा में मूवी देख यूथ अपने आप को स्पेशल मान रहे थे। दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे है। इतनी खुशी हो भी क्यों न जब इतने संकटों के बाद मूवी रिलीज हो तो कौन नहीं देखना चाहेगा। इस फिल्म ने अपने शुरुआती दिन से ही टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है।

 

फिल्म को देखने के बाद हर कोई संजय लीला भंसाली की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में करीब 192 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की है। बहुत जल्द यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार जाने वाला है। अगर शाहिद और रणवीर की खुशी की बात करें तो उनके लिए यह मूवी लकी चार्म है। क्योंकि यह इन दोनों की पहली फिल्म है जिसने सबसे अधिक कमाई की है।

 

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए बताया कि ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया है। उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म रविवार को 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *