पाकिस्तान में 47 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कराची। पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने अरब सागर में कथित तौर पर अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक नौवहन अधिकारी ने दी।

पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के एक प्रवक्ता के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि पीएमएसए ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कल 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौ नौकाएं जब्त कर लीं।

 

इसमें बताया गया है कि आगे की कार्रवाई और जांच के लिए, गिरफ्तार किये गये मछुआरों को डॉक्स पुलिस को सौंप दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौकाओं को पाकिस्तानी तटीय भूभाग का उल्लंघन करने के आरोप में जब्त किया गया है।

19 जनवरी को पीएसएमए ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली थीं। पाकिस्तान ने दिसंबर-जनवरी में सद्भावनावश 292 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *