सबसे कम उम्र में एमी अवार्ड जीतने वाले ओवेन कूपर ने रच दिया इतिहास

77वें एमी अवॉर्ड्स में एमी पुरस्कार जीतने वाले ओवेन कूपर अब तक के सबसे कम उम्र अभिनेता बन गए हैं। नेटफ्लिक्स के ओरिजिनल शो ‘एडोलसेंस’ में अभिनय करने वाले ओवेन फिल्म कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने यह अवॉर्ड सिर्फ 15 साल की उम्र में अपने नाम किया है। इस अवसर पर ओवेन ने कहा कि तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था, लेकिन अब मैं यहां हूं।

सबसे कम उम्र में एमी अवार्ड जीतने वाले ओवेन कूपर ने रच दिया इतिहास

नेटफ्लिक्स के ओरिजिनल शो ‘एडोलसेंस’ में अभिनय करने वाले ओवेन कूपर ने लिमिटेड सिरीज या फिल्म कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद इस अवसर को अद्भुत बताया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने थिएटर क्लासेज शुरू की थीं, तो उन्हें यह पुरस्कार जीतने की उम्मीद नहीं थी।

ओवेन कूपर एक्टर के बजाए फुटबॉलर बनना चाहते थे और 500 बच्चों में से ऑडिशन में उन्हें चुना गया था। लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में टेलीविजन के सबसे बड़े और चर्चित अवॉर्ड्स में शामिल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस 77वें एमी अवॉर्ड्स आयोजन में कई अनोखे रिकॉर्ड्स भी बने। इस कैटेगरी में ओवेन कूपर ने कई प्रशंसित अभिनेताओं को टक्कर दी। नामांकित कलाकारों में मॉन्स्टर्स: द लाइल एंड एरिक मेनेंडेज स्टोरी के लिए जेवियर बार्डेम और प्रेज्यूम्ड इनोसेंट के लिए पीटर सार्सगार्ड शामिल थे।

एमी अवॉर्ड्स 2025 में ट्रैमेल टिलमैन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए। उन्हें ‘सेवरेंस’ में मिलचिक की भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। टिलमैन ने अपनी मां को यह अवॉर्ड समर्पित किया, जिन्हें वो अपना पहला एक्टिंग कोच भी मानते हैं।

इस अवसर पर नेटफ्लिक्स की ‘एडोलसेंस’ के लिए लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म कैटेगरी में स्टीफन ग्राहम को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। अपने भाषण के अंत में उन्होंने नमस्ते कहकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह भाषण खूब वायरल हो रहा है।

जॉन ओलिवर को ‘लास्ट वीक टुनाइट’ के लिए बेस्ट स्क्रिप्टेड वैरायटी सिरीज का एमी पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर रेड कार्पेट पर भी कई स्टार्स के स्टाइलिश अंदाज नज़र आए। रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरीं जेना ओर्टेगा ने। उन्होंने अपने बोल्ड लुक से प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *