उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका

देश में अगले कुछ दिन बदले मौसम के साथ बारिश और ओले की सम्भावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जतायी है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, आगरा, अंबेडकर नगर, गोड़ा, बांदा, एटा, फतेहपुर, कौशांबी, फतेहपुर समेत उन्नाव, कानपुर में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में 21 और 22 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक़ राज्य के अधिकतर हिस्सों में 24 मार्च तक बादल छाए रहेंगे। बदले मौसम के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के अलावा ओले गिरने की खबर मिल रही है।

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में होने वाली बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुछ इलाकों में ओले भी पड़े हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 24 मार्च के बाद मौसम में कुछ बदलाव होगा। 24 मार्च के बाद लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *