जगह केवल ‘बकवास‘: तेजस्वी

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और किसान के मुद्दे को लेकर केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि विकास की जगह बकवास करने वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए युवाओं को आंदोलन करना होगा।

यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, युवा बेरोजगार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मजदूर परेशान है। महंगाई चरम पर है। लुटेरे देश का सफ़ेद धन लेकर विदेश भगा दिए जा रहे है।

 

जनादेश की सरेआम लूट हो रही है। विकास की जगह बकवास हो रहा है। युवाओं को पहल कर आंदोलन करना होगा। झूठे और जुमलेबाजों को सबक सिखाना होगा।

 

गौरतलब है कि अररिया लोकसभा उप चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी सरफराज आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर यादव आज अररिया में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *