ऑनलाइन कुरान पढ़ाने वाले को चीन में सजा

बीजिंग। चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में कुरान पढ़ाने के लिये ऑनलाइन चर्चा समूह के गठन के लिये 49 वर्षीय एक शख्स को दो साल की कैद की सजा दी गयी है।

 

शिनजियांग के हायर पीपल्स कोर्ट की शाखा ली कजाख स्वायत्त क्षेत्र शाखा अदालत द्वारा जारी फैसले के मुताबिक हुआंग शेख को इंटरनेट पर अवैध रूप से सूचना के इस्तेमाल का दोषी पाया गया।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने फैसले को उद्धृत करते हुये कहा, गैर धार्मिक जगहों पर कुरान के उपदेश और उसकी शिक्षा के प्रसार से हुआंग ने सामान्य धार्मिक गतिविधियों के प्रशासनिक आदेश को बाधित किया, धार्मिक मामलों के नियमन से जुड़े चीनी कानून का गंभीर उल्लंघन किया और समाज को काफी नुकसान पहुंचाया।

 

हुई अल्पसंख्यक जातीय समूह के सदस्य हुआंग ने जून 2016 में सोशल मीडिया ग्रुप स्थापित किया था और उसके करीब 100 सदस्यों को सिखाया कि प्रार्थना कैसे करें। इस समूह में अधिकतर उनके मित्र और पारिवारिक सदस्य हैं।

online-quran-teacher-punished-in-china

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *