बर्थ डे स्पेशलः दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है मनमोहन सिंह का नाम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।सिंह का जन्म आज ही के दिन 1932 में अविभाजित पंजाब के गाह में हुआ था। मोदी ने कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

File Photo

मनमोहन सिंह आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

आपकों बता दे कि मनमोहन सिंह का नाम दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लौटने के बाद मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाने लगे। फिर डी फिल के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए, अंकटाड (यूनाईटेड नेशन्स कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट) में काम किया, डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाया।

 

वित्त मंत्रालय में सचिव बने, योजना आयोग गए, 1982 में रिजर्व बैंक के गवर्नर बने, योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला। मनमोहन सिंह वीपी सिंह सरकार में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे। यूजीसी के चेयरमैन बने और तब उनका राजनीति में आगाज हुआ।

 

मनमोहन सिंह 1991 से भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे हैं। वहां वे 1998 और 2004 के बीच विपक्ष के नेता रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 22 मई 2009 को उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली।

 

 

मनमोहन सिंह को भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987) में मिल चुका है। उन्हें जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस कांग्रेस (1995), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड (1993 और 1994), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवॉर्ड (1993), कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार (1956), और कैम्ब्रिज में सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट कार्य-निष्पादन हेतु राइट्स प्राइज (1955) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *