इन आठ देशों पर रहेगा अमेरिका यात्रा प्रतिबंध

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में यात्रा करने पर रोक लगाने वाली एक नई सूची जारी की है, जिसमें उत्तर कोरिया, वेनेजुएला और चाड सहित आठ देशों को शामिल किया गया है। अन्य देशों में ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया और यमन शामिल है। इन देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के लिए खराब सुरक्षा जांच और अमेरिकी अधिकारियों के साथ समुचित सहयोग न करने का हवाला दिया गया है।

 

ट्रंप ने रविवार को नए प्रतिबंध जारी किए जो खत्म हो रहे पहले के आदेश का स्थान लेंगे। यात्रा प्रतिबंध के पहले आदेश ने उन्हें राजनीतिक और कानूनी पचड़े में फंसा दिया था। आलोचकों ने आरोप लगाया था कि जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद से ही ट्रंप देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की कोशिश में है।

 

ट्रंप ने एक ट्वीट किया कि अमेरिका को सुरक्षित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। हम उन लोगों को अपने देश में प्रवेश नहीं करने देंगे जिनकी हम ठीक तरीके से सुरक्षा जांच नहीं कर सकते हैं।

 

सूडान मुस्लिम बहुल उन छह देशों में से एक था जिन पर पहले प्रतिबंध लगाया था। हालांकि अब नई सूची में सूडान का नाम हटा लिया गया है। अमेरिका की यात्रा पर करने की लगी नई रोक वाली सूची में अब आठ देश हैं जिनपर पूर्ण या आंशिक रोक है।

 

उत्तर कोरिया और चाड के नागरिकों पर पूर्ण रोक है जबकि वेनेजुएला के सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों पर ही यात्रा रोक लगाई गई है।

आदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि देशों पर उनके नागरिकों की पहचान करने की प्रक्रिया में सुधार करने और अमेरिका के साथ जानकारी साझा करने के लिए दवाब बनाने के वास्ते यह कार्रवाई जरूरी है।

दुनिया को साथ मिलकर आतंकवाद से लडऩे की जरूरत: एम. जे. अकबर

 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह सूची विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद की रोकथाम के लक्ष्यों के लिए बनाई गई है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है और शर्त आधारित हैं न कि समय आधारित है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश अमेरिका की यात्रा जांच के मानकों को पूरा करता है तो उसका नाम सूची से हटाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *