सोमवार से सिर्फ रिजर्व बैंक में बदले जाएंगे पुराने नोट

नई दिल्ली।  500और 1000 रुपए के पुराने नोट सोमवार से सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक में बदले जाएंगे। बिहार में यह सुविधा सिर्फ गांधी मैदान स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मिलेगी। इसके अलावा किसी भी बैंक या संस्था द्वारा नोट एक्सचेंज नहीं किया जाएगा। लोगों के पास नोट बदलने का यह अंतिम मौका है। जिन लोगों के पास बैंक में खाता नहीं है उनके लिए यह अंतिम मौका है। old note exchange

rbi preparations

गुरुवार देर रात केंद्र सरकार ने पुराने नोट को एक्सचेंज करने की मियाद खत्म कर दी है। सोमवार से राजधानी के लोग तो अपने नोट बदल पाएंगे क्योंकि यहां रिजर्व का कार्यालय है, लेकिन अन्य जिलों के लोगों को परेशानी होगी। उन्हें अगर नोट बदलना होगा तो इसके लिए पटना आना पड़ेगा।

होल्डिंगटैक्स : 500 के पुराने नोट चलेंगे

होल्डिंगटैक्स में 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे। 1000 के नोट नहीं लिए जाएंगे। सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालय, नगर निगम मुख्यालय और सभी टैक्स कलेक्टर 500 के पुराने नोट स्वीकार करेंगे। नगर निगम में 24 नवंबर तक 3.11 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। गुरुवार को सबसे अधिक 46 लाख रुपए जमा हुए।

www.naqeebnews.com

# old note exchange

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *