मोजाम्बिक में पेट्रोल से भरे ट्रक में विस्फोट, 73 लोगों की मौत

मापुता। पश्चिमी मोजाम्बिक में पेट्रोल ले जा रहे एक ट्रक में अचानक विस्फोट होने के कारण कम से कम 73 से अधिक लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। सरकार ने एक बयान जारी कर घटना के बारे में बताया है। oil truck

सरकार ने बताया है, ‘तेते प्रांत में जब लोगों ने ट्रक से पेट्रोल लेने का प्रयास किया तो अचानक यह हादसा हो गया ।’ बयान में कहा गया है कि जांचकर्ताओं की शुरूआती जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण ट्रक में विस्फोट हुआ और वह लपटों में घिर गया। इसकी चपेट में आने से 73 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और काफी लोग झुलस गए। स्थिति का जायजा लेने के लिए सरकार घटनास्थल पर एक टीम भेज रही है।

oil truck blast

www.naqeebnews.com

# oil truck

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *