दिल्ली में दीवाली के बाद लागू होगा ऑड इवन फार्मूला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवायल में उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी मौजूद रहे। बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

दिल्ली में दीवाली के बाद लागू होगा ऑड इवन फार्मूला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 11वीं तक की क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी। 13 से 20 नवंबर के बीच दिल्ली ऑड ईवन लागू किया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली में अब हर तरह का निर्माण कार्य बंद रहेगा। वहीं दिल्ली में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा।

बीते कई दिनों से दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चला गया है। इन हालात में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

10-12वीं को छोड़कर स्कूलों में अन्य सभी कक्षाएं 10 नवंबर तक स्थगित कर दी गईं हैं। ये फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज दोपहर हुई हाई लेवल मीटिंग में लिया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक के बाद यह जानकारी दी।

आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 616, जबकि गुरुग्राम में 516 रिकॉर्ड किया गया। इस बीच सुबह 6 बजे दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिवाली के अगले दिन दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा। ये 13 नवंबर से शुरू होगा और 20 तक चलेगा।

आगे उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा करके आगे का फैसला किया जाएगा। बताते चलें कि ऑड ईवन पहले भी लागू किया जा चुका है। इस नियम के तहत ऑड वाले दिन उन गाड़ियों को चलने की अनुमति रहेगी जिनके नंबर के अंत में 1, 3, 5, 7 और 9 आता है जबकि ईवन डे पर 0, 2,4,6,8 नंबर वाले वाहनों को चलने परमिशन मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *