नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की शादी का मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। बीजेपी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखकर नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से एमपी हैं।

नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

बीजेपी सांसद संघमित्रा ने उन पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगते हुए कहा कि नुसरत जहां ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ के दौरान अपने नाम का उच्चारण ‘नुसरत जहां रूही जैन’ के तौर पर किया था। लोकसभा की वेबसाइट पर भी नुसरत जहां के पति का नाम निखिल जैन लिखा है। किसी को भी नुसरत के निजी जीवन में दखलअंदाजी नहीं करना चाहिए, लेकिन उनके हालिया बयान का मतलब है कि उन्होंने जानबूझकर संसद को गलत जानकारी दीऔर मतदाताओं को धोखा दिया। इस मामले को संसद की आचरण समिति को भेजकर जांच करवाने और नुसरत पर कार्रवाई की मांग की है।

नुसरत ने कथित तौर पर 2019 में तुर्की में व्यवसायी निखिल जैन से शादी की थी। अब नुसरत जहां का दावा है कि निखिल जैन से उनकी शादी भारत में वैध नहीं है। उनके बीच महज एक लिव-इन रिलेशनशिप थी और उनका अलगाव बहुत पहले हो गया था। नुसरत ने कहा कि हमारी शादी तुर्की के कानून के हिसाब से हुई थी, ऐसे में यह भारत में वैध नहीं है। इस तरह तलाक का सवाल ही नहीं उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *