नर्स पर आठ लोगों की हत्या का इल्जाम

लंदन। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक नर्स पर आठ वृद्ध मरीज़ों की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। नर्स एलिजाबेथ वेटलॉफर को जब अदालत में पेश किया गया तो इस बात की जानकारी मिली। nurse charged

nurse chargedपुलिस ने कहा कि जिन लोगों की हत्या की गई उनमें सात लोगों को दवा का घातक डोज़ दिया गया था। वुड स्टॉक पुलिस के प्रमुख विलियम रेनटॉन ने कहा,“ पीड़ितों को दवा दे दी गई थी।

लंबे समय तक जहां मरीज़ों की देखभाल की जाती है ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों में कई तरह की दवाएं मौजूद होती हैं। हालांकि अब तक हत्याओं के इरादे के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

वेटलॉफर पर 2007 से 2014 के बीच पांच महिलाओं और तीन पुरुषों की हत्या का है। मारे गए मरीज़ों की उम्र 75 साल से 96 साल के बीच थी और ये सभी दो अलग-अलग नर्सिंग होम में लंबे समय से रह रहे थे।

# nurse charged

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *