इस एक्ट्रेस को नापसंद करते थे करण जौहर, बर्बाद करना चाहते थे करियर

ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म में काम देने वाले करण जौहर एक समय उनका करियर बर्बाद करना चाहते थे। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद करण ने बताई है। करण ने मामी फेस्टिवल के दौरान इस बात का खुलासा किया। करण ने बताया कि अनुष्का का करियर बर्बाद करने के लिए उन्होंने कोशिश भी की थी। लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि उन्हें अनुष्का की इमेज बिल्कुल पसंद नहीं थी और वह चाहते थे कि रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का की जगह किसी और एक्ट्रेस को लिया जाए। karan johar

karan johar

इसके लिए उन्होंने आदित्य से बात भी की थी। लेकिन आदित्य ने उनकी बात नहीं मानी और अनुष्का को फिल्म से नहीं हटाया। करण ने बताया कि जब उन्होंने यह फिल्म देखी तो उन्हें अनुष्का का काम पसंद नहीं आया था। लेकिन फिल्म बैंड बाजा बारात देखने के बाद अनुष्का को लेकर उनकी सोच बदल गई। करण के कन्फेशन पर ऐश्वर्या ने कहा कि अपनी बात को इस तरह सबके सामने मानना बेहद बड़ी बात है और यही करण की खासियत है। लेकिन अनुष्का ने करण की इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म में फवाद खान के कैमियो को लेकर काफी विवाद रहा था। उरी हमले के बाद से इस पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग हो रही है। इसी के चलते इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। लेकिन अब फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। साथ ही एमएनएस ने भी कहा है कि वो फिल्म का विरोध नहीं करेंगे। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। हाल ही में फिल्म की पूरी कास्ट कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। ऐश्वर्या राय केवल शनिवार के एपिसोड में रहीं। लेकिन रणबीर और अनुष्का रविवार के एपिसोड शनिवार दोनों दिन शो पर रहे।

# karan johar

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *