इंदौर में 55000 के पार हुई कोरोना मरीज़ों की संख्या

इंदौर 06 जनवरी : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 191 नए मामलेसामने आये हैं। अब यहां कुल 55011 संक्रमण केस आ चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक़ मंगलवार को जिले में कोरोना के 121 रोगियों को कल स्वस्थ करार दिया गया हैं। कोरोना के सक्रिय मामले 2524 रह गए हैं।

5 जनवरी तक कुल 688011 लोगों के जाँच के नमूने जांचे गए हैं। संक्रमितों में से उपचार उपरांत 52497 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कल तीन संक्रमितों की मृत्यु होने के साथ कोविड़-19 से मरने वालों की संख्या 895 हो गई हैं। जिले में कल कुल 4800 से ज्यादा लोगों के नमूने लिए गए हैं। अभी इसके परिणाम नहीं आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *