कांग्रेस पार्टी 14 जनवरी से ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। मणिपुर से मुंबई तक की इस यात्रा में 6200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यह यात्रा बस के जरिए की जाएगी। इस यात्रा में भी राहुल गांधी शरीक रहेंगे।
प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाह रही थी कि राहुल गांधी इस यात्रा का आरम्भ करें। उनके मुताबिक़ इस यात्रा में भी राहुल गांधी शरीक रहेंगे।
मणिपुर से मुंबई तक की इस यात्रा में 6200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव के मुताबिक़ अब ‘भारत न्याय यात्रा’ के जरिए कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं, महिलाओं और आम लोगों से जुड़ेगी। उनका कहना है कि इससे पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर से ज्यादा की ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर चुके हैं।
'भारत न्याय यात्रा' 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू करेंगे राहुल गांधी, 14 राज्य, 6200 KM का सफर तय कर पहुंचेंगे मुंबई।#BharatNyayYatra https://t.co/cBkqSGw7Zl
— Navjivan (@navjivanindia) December 27, 2023
केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह यात्रा बस के जरिए की जाएगी। यात्रा के रोडमैप की जानकारी में उन्होंने बताया कि मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचेगी।
इस बीच ‘भारत न्याय यात्रा’ अलग-अलग राज्यों के 85 जिले से होकर गुजरेगी। बस के जरिए की जाने वाली इस यात्रा में पैदल यात्री भी हिस्सा लेंगे।
केसी वेणुगोपाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी यह उम्मीद करती है कि ‘भारत न्याय यात्रा’ भी इस देश के लिए ऐतिहासिक यात्रा होगी।