हांगकांग के मशहूर अभिनेता और एक्शन हीरो जैकी चैन के निधन की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। इस खबर ने प्रशंसकों को बेहद दुखी कर दिया है। पिछले दो दिनों में भारत का सोचल मीडिया भी अभिनेता धर्मेंद्र से जुडी इन ख़बरों के चलते काफी गुमराह करने वाली खबरें सामने लेन के चलते प्रतिक्रिया का निशाना बना।

ऐसी ही फेक ख़बरों के ज़रिए 71 साल के दिग्गज चीनी और हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन के निधन का दावा किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक फेसबुक अकाउंट “स्टोरीज़ अबाउट यूएस” ने यह झूठी खबर फैलाई कि महान कुंग फू स्टार जैकी चैन का निधन हो गया है। इस पोस्ट के साथ जैकी चैन की अस्पताल में लेटी हुई एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिससे यह अफवाह और फैल गई।
जैकी चैन को लेकर फैली झूठी अफवाह फैलाने वाली एक पोस्ट में यह तक कह दिया गया, ‘2016 के ऑस्कर विजेता दिग्गज जैकी चैन की महीनों के इलाज के बाद मृत्यु की पुष्टि हो गई है। उनके परिवार के रहस्यमयी शब्दों ने जवाबों से ज्यादा सवाल खड़े कर दिए हैं।’ हालांकि समाचार प्रकाशनों और आधिकारिक फैन पेजों ने साफ किया है कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी हैं।
हालांकि समाचार प्रकाशनों और आधिकारिक फैन पेजों ने स्पष्ट किया है कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत हैं। जैकी चैन जीवित हैं, स्वस्थ हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रहे हैं। फैंस को आश्वासन दिया गया कि एक्टर अच्छे स्वास्थ्य में हैं और भ्रामक पोस्ट पूरी तरह निराधार अफवाहें हैं।
दूसरी तरफ अभिनेता के परिवार या प्रवक्ता ने ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फर्जी खबर पर गुस्सा जताया है, एक यूजर ने लिखा कि फेसबुक हर बार जैकी चैन को मारने पर क्यों तुला रहता है? वहीँ एक अन्य यूजर ने कहा कि जैकी चैन जीवित हैं, फेसबुक की हर बात पर विश्वास न करें।
यह पहली बार नहीं है जब जैकी चैन की मौत की अफवाहें फैली हों, ऐसी खबरें पहले भी कई बार वायरल हो चुकी हैं। गौरतलब है कि जैकी चैन की लेटेस्ट फिल्म द शैडोज़ एज अगस्त 2025 में रिलीज़ हुई थी, जो रिलीज़ होने के बाद चीनी बॉक्स ऑफिस पर पहले स्थान पर रही। जैकी चैन की फिल्म “द शैडोज़ एज” ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लम्बे समय तक धूम मचाने में कामयाबी पाई।














