अब उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मज़बूत करेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत करने तयारी शुरू कर दी है। पार्टी दो अप्रैल से यूपी में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

अब उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मज़बूत करेगी आम आदमी पार्टी

सोमवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जल्द ही संगठन में बड़े निर्णय लिए जाएंगे। पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। सदस्यता अभियान से पार्टी को मजबूत किया जाएगा। आने वाले नगर निगम में पार्टी पूरी तैयारी से उतरेगी।

बैठक में सभी जिलाध्यक्ष व विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी बैठक में शामिल हुए। संजय सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई है साथ ही पार्टी पूरी तयारी से प्लानिंग कर रही है। पार्टी से जनता को जोड़ने का अभियान भी तेज करने पर बात हुई।

हौसला बढ़ाने के लिए पंजाब के नतीजों की याद दिलाई गई। उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की अलग पहचान है और यहां प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *